राजस्थान राज सेवा परिषद जयपुर के साथ 24 जून 2017 को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री द्वारा किए गए लिखित समझौते को लगभग एक साल व्यतीत हो जाने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के आह्वान पर चल रहे पंचम चरण आंदोलन के चलते ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी, विकास अधिकारी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। जिला मंत्री भंवरलाल गर्ग ने बताया कि लिखित समझौते के बाद भी सरकार द्वारा तीनों संवर्गो की उचित मागों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने के चलते तीन सवर्गो के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर है। जिला मंत्री गर्ग ने बताया कि तीन संवर्गो के कर्मचारी 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशन पर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। सोमवार को गुलाबसिंह, मुरलीधर पुरोहित, मोतीराम, दीपसिंह, रतनसिंह, शैतानाराम, इच्छालाल, रेंवतलाल, सुरेंद्रसिंह, भानुमति चारण, सुशीला मीणा, पदमराज जोशी, जगदीश हिंगड़ा, चौथाराम, पृथ्वीसिंह, चित्रकेतूसिंह, भीमदान, नखतदान, बीरबलराम, दानसिंह, फूसाराम, लालसिंह, गिरधारीराम, उम्मेदसिंह, रमेश कुमार सामूहिक अवकाश पर रहे।