शनि जयंती पर भजन संध्या के बाद शिविर में 25 युवकों ने किया रक्तदान
स्थानीय गफूर भट्टे स्थित शनि मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक छोटू सिंह भाटी, कंवराजसिंहचौहान, नाथूसिंह गोगली, सभापति कविता कैलाश खत्री, पार्षद विक्रमजीत, भवानीसिंह, प्रताप पूरी, पर्वतसिंह द्वारा सूली डूंगर मलका प्रोल स्थित शनि मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात समाज के मौजूद व्यक्तियों द्वारा अतिथियों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कस्तूरचंद भार्गव, राधाकिशन भार्गव, रामलाल भार्गव, प्रहलाद भार्गव, पंडित ओमप्रकाश भार्गव, पूनमाराम भार्गव, ओंकार, उपदेश, ओमप्रकाश भार्गव, लूणकरण, दिलीप, सवाई, दुर्गाशंकर, चंपालाल, संपतलाल, राणीदान, नेमीचंद भार्गव, प्रकाश, राजू घोसी, हीरालाल, घनश्याम ने अतिथियों का सम्मान कर उनका अाभार प्रकट किया। इसी क्रम में सोमवार को शनि जयंती के अवसर पर समाज के युवा वर्ग द्वारा जवाहर अस्पताल में रक्तदान किया गया। जिसमें 25 लोगों ने रक्तदान किया। डॉ. दामोदर खत्री व सुनील भार्गव ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। शनि जयंती के अवसर पर हनुमान चौराहे स्थित हनुमान मंदिर परिसर के शनि मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का अायोजन किया गया। भंवरलाल ओझा ने बताया कि इस अवसर पर मंगलवार को पुजारी दाउलाल भार्गव द्वारा सुबह शनि भगवान की प्रतिमा का मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रतिमा पर पुष्प बागा धारण करवाया गया एवं भगवान शनिदेव का भव्य श्रृंगार किया गया। शनि भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। भगतों द्वारा भगवान शनिदेव के सरसो के तेल से अभिषेक किया गया। शाम को महाआरती के बाद महाप्रसादी के आयोजन के दौरान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गिरीराज पुरोहित एंड भजन पार्टी के गिरीराज पुरोहित, भरत व्यास, भीम पणिया व रमेश भार्गव द्वारा भजनों शानदार प्रस्तुतियां देकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
रामगढ़ | कस्बे में स्थित शनिदेव मंदिर में शनि जयंती पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी कन्हैयालाल भार्गव व लेखराज भार्गव के सानिध्य में रात्रि जागरण व भजनों का आयोजन किया गया एवं सुबह प्रसादी का वितरण किया गया। शनिदेव मंदिर में आयोजित रात्रि जागरण में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित हुए। पूरी रात चली भजन संध्या में स्थानीय भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दी।
जैसलमेर. शनि जयंती के अवसर पर रक्तदान करते हुए युवा।