पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान नई आधुनिक तकनीक व संसाधन का करें उपयोग: चौधरी

किसान नई आधुनिक तकनीक व संसाधन का करें उपयोग: चौधरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ | जैसलमेर में नवीन ट्रैक्टर्स बाड़मेर जैसलमेर द्वारा नवीन ट्रैक्टर की 20 वर्ष की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में नई ट्रैक्टर जियो 245 की लॉन्चिंग पर पूर्व सांसद हरीश चौधरी, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्टेट हेड आशीष कुंद्रा, जैसलमेर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, नवीन ट्रैक्टर के मालिक लालचंद चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनकसिंह भाटी कई लोग उपस्थित रहे। चौधरी ने कहा कि वक्त के साथ हमें भी बदलाव करने चाहिए खेती के लिए नई व आधुनिक तकनीकों का और संसाधनों का इस्तेमाल करके किसानोंं को अपनी पैदावार बढ़ानी चाहिए। जिला प्रमुख मेघवाल ने कहा कि किसानों को अपनी पैदावार का सही मूल्य नहीं मिल रहा इसके लिए भी हमें संघर्ष करना होगा। महिंद्रा के स्टेट हेड नेहरा ने कहा कि महिंद्रा ट्रैक्टर्स 32 सालों से भारत का नंबर वन ट्रैक्टर है वह पिछले 8 सालों से विश्व का नंबर वन ट्रैक्टर है वही नवीन ट्रैक्टर भी राजस्थान का नंबर वन ट्रैक्टर डीलर है। इस दौरान 51 नए ट्रैक्टरों की डिलीवरी ग्राहकों को देते हुए पुराने ग्राहकों को भी तोहफे देकर सम्मानित किया गया। किसानो को नए ट्रैक्टर वह कृषि संसाधनों का डेमो भी कंपनी के प्रशिक्षित एक्सपर्ट और ड्राइवर द्वारा दिया गया व साथ ही लोन सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई।

एरिया मैनेजर मुकुट बिहारी ने भी किसानों को संबोधित किया। नवीन ट्रैक्टर संचालक मनोहर पाबड़ा, किसान ट्रैक्टर शिव के डूंगरसिंह कोटड़ा व हुकमाराम गोदारा भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों में फतेहगढ़ सरपंच सवाईलाल सैन, पूर्व सरपंच महेशाराम नेहरा, भैरुसिंह भाटी, पूर्व सरपंच डांगरी, युवा कांग्रेस के नेता मनोज गुजर, पेट्रोल पंप के संचालक सचिन चौधरी भी उपस्थित रहे। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी धर्माराम भाभू, जयराम साई, बागाराम सऊ, बाबूलाल जाखड़, भंवरलाल नेहरा को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...