पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कीता के मोहनसिंह पुत्र ढोकलसिंह ने साेमवार को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में उसने बताया कि मेरी मां व दो बहिनों के साथ गेमरसिंह पुत्र महासिंह, प्रभुसिंह पुत्र महासिंह, देसलसिंह पुत्र महासिंह, देसलसिंह की प|ी छगन कंवर, देईदानसिंह की प|ी पुष्पा कंवर द्वारा लाठी एवं पिस्तोल लेकर मेरे घर आकर मारपीट की गई। मारपीट करने के बाद हमें जानलेवा धमकियां दी गई। मारपीट के दौरान मेरी बहन दरिया को गंभीर चोटे आई है जिसे जवाहर अस्पताल लाया गया, लेकिन पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज नहीं किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस कर्मियों द्वारा मिली भगत से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दर्ज करवाकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

खबरें और भी हैं...