विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
जैसलमेर | सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आयोजित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में कलेक्टर अनुपमा जोरवाल द्वारा 40 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कलेक्टर जोरवाल ने सभी विजेता प्रतियोगियों बधाई देते हुए आगे भी इस तरह की क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के एसीपी जयप्रकाश ज्याणी एवं प्रोग्रामर जयश्री भी उपस्थित रहे।