छत्रैल में न्याय आपके द्वार शिविर संपन्न
जैसलमेर. छत्रैल में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में उपस्थित ग्रामीण व अधिकारी।
भास्कर संवाददाता | जैसलमेर
ग्राम पंचायत छत्रैल के अटल सेवा केंद्र में न्याय आपके द्वार के संबंध में कैंप का आयोजन किया गया।
जैसलमेर उपखंड अधिकारी द्वारा कैंप में प्रत्येक काउंटर पर संबंधित अधिकारियों से अपने अपने विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली गई एवं सर्वप्रथम उपस्थित सभी आमजनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार एवं भामाशाह का नामांकन किया गया। उपखण्ड अधिकारी हंसमुख द्वारा सभी से अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने भामाशाह कार्ड प्राप्त नहीं किया ग्राम विकास अधिकारी से भामाशाह कार्ड प्राप्त कर ले। डाॅ. मीना ने कहा कि जिन्होंने अभी तक जन्म मृत्यु का पंजीकरण नहीं करवाया है वे आज ही प्रमाण पत्र प्राप्त करें। कृषि विभाग के उपनिदेशक राधेश्याम नारवाल द्वारा सोइल हैल्थ कार्ड के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई एवं कहा कि उपस्थित आम नागरिकों को बताया कि जिस प्रकार से आधार कार्ड की अनिवार्यता है उसी प्रकार काश्तकार के कार्य के लिए सोइल हैल्थ कार्ड की आवश्यकता है। विकास अधिकारी धनदान देथा द्वारा कैंप के दौरान ही अपने विभागीय कार्य मौके पर किए गए।