पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक प्रशिक्षण शिविर स्थल बदलने की मांग

शिक्षक प्रशिक्षण शिविर स्थल बदलने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने पंचायत समिति सम में शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन स्थल को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि आगामी 21 मई से शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण आरंभ होने जा रहे है। पंचायत समिति सम के क्षेत्र के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण मात्र एक स्थान सोनू गांव में रखे गए है। लेकिन शिक्षकों को सोनू पहुंचने के लिए इस भीषण गर्मी में 150 से 200 किमी तक की यात्रा करनी पड़ेगी जिसके चलते शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में पहले भी संगठन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक व ब्लांका प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर पिछले साल की भांति इस साल भी सोनू के साथ ही देवीकोट में भी शिक्षक प्रशिक्षण शिविर लगाने की मांग की जा चुकी है।संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करवाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...