पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्राई फेड ने शुरू किया आदिवासी शिल्पी मेले आयोजन

ट्राई फेड ने शुरू किया आदिवासी शिल्पी मेले आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | जेठवाई रोड स्थित भील बस्ती भवन में बुधवार को सुबह 10.30 बजे ट्राई फेड द्वारा आदिवासी शिल्पी मेले का आयोजन ट्राई फेड जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्रसिंह, उप महाप्रबंधक सिद्धार्थ शंकर मैथी के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति कविता कैलाश खत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया एवं अपने संबोधन में उन्होंने भील बस्ती के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ट्राई फेड का आभार जताया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि उनके कार्यालय द्वारा 20-25 आदिवासी महोत्सवों का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में किया जाएगा । इसमें आदिवासी शिल्पी बहनों के समूहों को आमंत्रित किया जाएगा एवं उनको आने जाने के किराए के साथ रहने खाने की व्यवस्था की जाएगी साथ ही उनको सीधे तौर पर विपणन का अनुभव कराने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आदिवासी शिल्पी मेले में आदिवासी महिलाओं द्वारा बनाए हुए विभिन्न शिल्प उत्पादों को क्रय करने का आश्वासन दिया व आदिवासी शिल्पी मेले के मौके पर ही लगभग 1500 हाथ के पंखे बनाने का आर्डर प्रदान किया गया। आयुक्त झब्बरसिंह चौहान ने आदिवासी शिल्पी मेले का अवलोकन कर हुनर को बढाने का सुअवसर बताया। पार्षद नाथूराम भील ने कशीदाकारी में भील बस्ती की महिलाऔ के पुराने हुनर को माॅडल बनाकर विपणन को बढावा देने के इस कार्यक्रम मे पूर्ण सहयोग करने के लिए महिलाऔ को प्रोत्साहित किया गया। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन टीम प्रबंधक ने मंगलाराम जाट ने एनयूएलएम के तहत गठित समूहों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में एनयूएलएम सामुदायिक संगठक व संदर्भ संस्था के हीराराम ने सहयोग किया तथा पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन विनिता जैन एवं ट्राई फेड के वीडी पटेल ने किया।

खबरें और भी हैं...