कर्मचारी समय से ड्यूटी आएं : कलेक्टर
जैसलमेर | जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने कर्मचारियों से नियत समय से कार्यालय पहुंचने को कहा है। उन्होंने एक आदेश जारी कर निर्देश दिए कि जिला कार्यालय में पदस्थापित समस्त कार्मिकों सुबह 9 बजे कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराएं। लंच अवधि को छोड़कर कार्मिकों को कार्यालय समय में अपने नियत समय पर हाजिर रह कर राज्य कार्य निर्वहन करने के निर्देश प्रदान किए गए है। इस संबंध में किसी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के विरुद्ध अनुशासनात्मक सख्त कार्रवाई की जाएगी।