रोजगार शिविर का आयोजन कल
जैसलमेर | जिला रोजगार कार्यालय एवं प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी कालोनी स्थित आईटीआई कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मासिक कैंप्स प्लसमेंट रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरभि सदावत ने बताया किशिविर में बीटेक, इलेक्ट्रिकल्स इलेक्ट्रॉनिक्स, बीएड एवं आईटीआई के छात्र छात्राएं भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निश्चित समय पर अपने मार्कशीट एवं आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित होवे।