पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कूलर पंखे छोडि़ए, रैन बसेरे में ठंडा पानी भी नहीं

कूलर पंखे छोडि़ए, रैन बसेरे में ठंडा पानी भी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसमान से आग बरसाने वाली गर्मी में राहगीरों को रैन बसरों में भी राहत नहीं मिल रही है। नगरपरिषद द्वारा संचालित रैन बसेरे में कूलर व कुछ पंखे खराब पड़े हैं, जिससे राहगीरों का रेन बसेरे में रुकना भी दूभर हो रहा है। नगरपरिषद की देखरेख नहीं हाेने के चलते खराब कूलर धूल फांक रहे हैं। बाहरी क्षेत्रों से अाने वाले गरीब जन शहर में रुकने के लिए रेन बसेरों से आस लगाए रहते हैं लेकिन रेन बसेरे में आते ही खराब कूलर व पंखे देख हैरान रह जाते हैं। इस कारण उन्हें कोई कम दाम की धर्मशाला व होटल का रुख लेना पड़ता है। रेन बसेरे में पुराने गद्दे लगे पड़े है इसके साथ गद्दों पर न तो अच्छे चादर नजर आते हैं आैर न ही तकिये। गरीब जन रेन बसेरों में मेले बिस्तरों पर सोने को मजबूर रहते हैं। इसके साथ ही भीषण गर्मी में रेन बसेरों में गरीब जन के लिए ठंडे पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है इसके कारण आस पास में लगे प्याऊ से ही प्यास बुझाने को मजबूर है।

लंबे समय से खराब पड़े कूलर

स्थानीय रेन बसेरों में लंबे समय से कूलर खराब पड़े हैं, जिसकी कोई सुध तक लेने वाला नहीं है। सरकार के लाखों खर्च के बाद स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर परिषद की लापरवाही के चलते गरीब जन को गर्मी से राहत देने के लिए रखे कूलर अपने उपचार को तरस रहे हैं।

मरम्मत के नाम पर कुछ नहीं

जानकारी के अनुसार नगर परिषद को खराब कूलर, पंखों को दुरुस्त करवाने के लिए कई बार सूचित किया गया है लेकिन नगर परिषद की अनदेखी के चलते कार्रवाई के नाम पर मेंटीनेंस कार्य नहीं किया जा रहा है।

देखरेख का अभाव | रेन बसेरों में नगर परिषद की देखरेख नहीं होने के कारण रेन बसेरे नशेडिय़ों के अड्डे बने हुए हैं। जिसके कारण कोई महिला रेन बसेरों का रुख नहीं करती है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था का अभाव होने के कारण गंदगी फैली रहती है।

रेन बसेरे में कूलर खराब पड़े है जो सिर्फ दिखावे मात्र के लिए रखे गए है। भीषण गर्मी में यहां रुकने में काफी परेशानी रहती है। जैनाराम, राहगीर

खबरें और भी हैं...