पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हल्की आंधी से तापमान में मामूली गिरावट, गर्मी से राहत नहीं

हल्की आंधी से तापमान में मामूली गिरावट, गर्मी से राहत नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में गर्मी का दौर लगातार जारी है। पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई और पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। इस बीच बुधवार को फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही रेतीली धुंध छाई रही। दिन भर हल्की आंधी का असर रहा। आंधी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। खासकर गृहणियों को परेशानी ज्यादा हुई। सुबह से ही मौसम में हल्की आंधी छाई रही। आंधी के चलते तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहरी में उमस के चलते हर कोई बेहाल नजर आया। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी का असर अधिक रहा। रेतीली आंधी ने परेशान किए रखा। किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इस बीच मौसम यदि खराब होता है और बारिश आती है तो किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। आए दिन मौसम में आ रहे बदलाव से हर कोई परेशान नजर आ रहा है।

खबरें और भी हैं...