ग्राम पंचायत बड़ाबाग में रात्रि चौपाल आज
जैसलमेर | जिले की ग्राम पंचायत झिंनझिंनयाली में 18 मई को आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल अब ग्राम पंचायत बड़ाबाग में गुरुवार को को कलेक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इसी प्रकार 25 मई को ग्राम अजासर में आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल अब ग्राम फतेहगढ़ में आयोजित होगी। कलेक्टर ने इस क्षेत्र के ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे इन रात्रि चौपालों में नियत समय पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराएं।