पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निरुद्ध महिला बंदियों के लिए विशेष अभियान आज से

निरुद्ध महिला बंदियों के लिए विशेष अभियान आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेल में निरुद्ध महिला बंदियों तथा उनके साथ निवासरत बच्चों के लिए विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गुरुवार से दस दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, जेल प्रभारियों, एनजीओ व पैनल अधिवक्ताओं को सम्मिलित किया गया है। अभियान की क्रियान्वित के लिए अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैसलमेर आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शरद तंवर, पूर्णकालिक सचिव डाॅ महेन्द्र कुमार गोयल भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...