पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला प्रभारी मंत्री रविवार को लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

जिला प्रभारी मंत्री रविवार को लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री अमराराम चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में फ्लैगशिप योजनाओं, न्याय आपके द्वार अभियान, जिले में पेयजल एवं मौसमी बीमारियों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय अधिकारीगण की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक के दौरान प्रभारी सचिव जैसलमेर एवं शासन सचिव, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग राजस्थान जयपुर हेमंत गेरा भी उपस्थित रहेगें। एडीएम केएल स्वामी ने इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने वाले संबंधित सभी विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने विभागीय अपडेट सूचनाओं तथा गत बैठकों की विभागी की बिंदुवार अनुपालना प्रतिवेदन के साथ नियत समय पर आवश्यक रुप से उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...