पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद भार्गव ने जयपुर पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से मुलाकात की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जयपुर पहुंचे भार्गव ने सचिन पायलट का आभार जताया। यूथ अध्यक्ष विकास व्यास ने बताया कि जयपुर में आयोजित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिलाध्यक्ष भार्गव भी जयपुर पहुंचे। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के साथ ही जिलाध्यक्ष भार्गव ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से जिले के संगठन को लेकर भी मंत्रणा की। वहीं जल्द ही जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बनाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को संगठन को मजबूत करके आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाने की भी बात की। इस दौरान मालमसिंह रामगढ़, अर्जुन दैया एवं खेतमल खत्री भी साथ रहे।

खबरें और भी हैं...