बड़ाबाग व केलावा में न्याय आपके द्वार शिविर आज
जैसलमेर | राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत गुरुवार को बडाबाग व केलावा में राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने इस संबंध में इस क्षेत्र के लोगों से अपील की है की वे इन जनकल्याणकारी शिविरों में अधिकाधिक संख्या में नियत समय पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराएं।