पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बकाया सिंचाई कर एक मुश्त जमा कराने पर ब्याज में पूरी छूट

बकाया सिंचाई कर एक मुश्त जमा कराने पर ब्याज में पूरी छूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर|मरुस्थलीय जिले के इंदिरा गांधी नहर परियोजना जैसलमेर के सभी काश्तकारों को यह सूचित किया गया है कि विगत 31 जनवरी 2018 तक बकाया सिंचाई कर एक मुश्त जमा करवाए जाने पर इस पर देय ब्याज में राजस्थान सरकार द्वारा शत प्रतिशत छूट की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह छूट आगामी 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने सभी काश्तकारों से अपील की है कि वे 31 जनवरी तक की अवधि का बकाया सिंचाई कर को यथाशीघ्र एक मुश्त जमा करवाकर देय ब्याज राशि का शत प्रतिशत लाभ उठाएं।

खबरें और भी हैं...