पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रथम विधिक सेवा शिविर का आयोजन 30 मई को

प्रथम विधिक सेवा शिविर का आयोजन 30 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर एवं जिला प्रशासन जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम विधिक सेवा शिविर का आयोजन 30 मई को पूनम स्टेडियम में शाम 4 बजे से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कलेक्टर अनुपमा जोरवाल एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर लिया गया। शिविर के लिए जिले की ग्राम पंचायत अमरसागर, बड़ाबाग, ब्रह्मसर, रूपसी, छत्रेल, मोकला, डाबला, बासनपीर, पिथला, भू, हमीरा, देवा को चिन्हित किया गया है तथा शिविर की मुख्य थीम वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना रखी गई है। शिविर के लिए वरिष्ठ नागरिक व अन्य पात्र व्यक्ति जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया। उन सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, नगरपरिषद आयुक्त झबरसिंह, पंचायत समिति जैसलमेर पीईओ मूलाराम, आईसीडीएस उपनिदेशक ओमप्रकाश चौधरी, डीईओ प्रारंभिक रामधन जाट, एडीईओ माध्यमिक कमलकिशोर व्यास, डिप्टी सीएमएचओ डाॅ आरपी गर्ग, कृषि उपनिदेशक आरएस नारवाल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...