जैसलमेर | स्वर्णनगरी में रमजान के पावन माह का आगाज शुक्रवार से होगा। रमजान के पावन माह के अवसर पर प्रधान अमरदीन फकीर द्वारा ढिब्बा पाडा स्थित मदरसे में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। जिले के बाहर से आए मुसाफिरों के लिए रमजान माह के प्रत्येक दिन रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा।