पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामनगर कॉलोनी में पार्क तो है पर सार संभाल नहीं

रामनगर कॉलोनी में पार्क तो है पर सार संभाल नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | रामनगर कॉलोनी के रहवासियों ने पार्क की विभिन्न अव्यवस्थाओं के संबंध में आयुक्त को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में रहवासियों ने बताया कि कालोनी में स्थित पार्क में किसी भी प्रकार की लाइट व्यवस्था नहीं है जिसके कारण पार्क में शाम के समय भ्रमण करने आने वाले व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही पार्क में बना फुटपाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस कारण लोगों में चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी नवीन केला ने बताया कि पार्क में पड़ी खाली जगहों में बबूल की झाड़ियां उग गई है जिसके कारण आस पास मच्छर फैल रहे है। केला ने बबूल की झाड़ियां हटवाकर वहां बच्चों के लिए खेलने का मैदान बनवाने की बात कही। रहवासियों ने ज्ञापन देकर ज्ञापन देकर पार्क में लाइटिंग, कुर्सी, फुटपाथ निर्माण करवाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...