जैसलमेर | ग्राम पंचायत बासनपीर जूनी के वार्डवासियों ने कलेक्टर काे ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत बासनपीर जूनी में वार्ड संख्या 9 में सरकारी विकास कार्यों के तहत कोई कार्य नहीं हुआ है। इसके साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हमें कोई लाभ नहीं मिला है एवं हमारे वार्ड में पिछले एक साल से सफाई नहीं हुई है। ज्ञापन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देते समय लुकमान, जामिन खां, सुमार, गाजी खां, दिलवर, बरसे खां भरसा सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।