पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांई कृपा संचालकों के जलाएं पुतले, मंत्री को दिया ज्ञापन

सांई कृपा संचालकों के जलाएं पुतले, मंत्री को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्णनगरी में गरीब तबके के लोगों का पैसा लेकर चंपत होने वाली सांई कृपा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ सोमवार को निवेशकों व एजेंटों ने गीता आश्रम में बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तय की। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी को पुलिस कोतवाली में दर्ज मुकदमों पर सोसायटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर निवेशकों व एजेंटों को न्याय की गुहार लगाई। ज्ञापन देने के बाद हनुमान चौराहे पर स्थित गांधी दर्शन के आगे सोसायटी के सुरेंद्रसिंह पुत्र हिंदुसिंह तेजमालता व पवन कंवर प|ी दिनेशपालसिंह भाटी के पुतले जलाकर हाय हाय के नारे लगाए गए। ज्ञापन देने व विरोध प्रदर्शन में नीतू व्यास, मोहिनी व्यास, नंदिनी बनर्जी, मीना भाटी, शारदा पूरी, श्यामा बिस्सा, वीणा छंगाणी, गिरधर पुरोहित, कमल व्यास, कैलाश भाटिया, विजयंत पुरोहित, मनमोहन चूरा, मांगीलाल भाटिया, संजय छंगाणी, जगदीश माली, आनन्द जैन, महेंद्र जैन, देवेंद्र पुरोहित, विशाल भाटिया, पुखराज सोनी, सुनील पालीवाल, नरेंद्र व्यास, देवकीनंदन शर्मा, मुकेश दैया, राजीव व्यास, ओम भईया, राजेंद्र व्यास व गिरीश आचार्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...