जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जैसलमेर के तत्वावधान में बुधवार को सुबह 10 बजे भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय लाठी में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविर का आयोजन रखा गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भोजराजसिंह राठौड़ ने लाठी गांव तथा आस पास के गांवों एवं ढांणियों के भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों से इस संबंध में अपील की है कि वे शिविर में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर जन कल्याणकारी कैंप का लाभ ले।