पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1300 बीघा से अधिक जमीन को किया अतिक्रमण से मुक्त

1300 बीघा से अधिक जमीन को किया अतिक्रमण से मुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांधन | चांधन क्षेत्र के झाबरा व भैरवा गांव में गोचर, औरण, आगोर की 1300 बीघा से अधिक जमीन को भू माफिया के अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भैरवा झाबरा बेलदारो की ढाणी के आसपास में दो हजार बीघा से अधिक जमीन गोचर, औरण आगोर की श्रेणी मे आती है। भू माफिया द्वारा अतिक्रमण की होड़ में पूरी जमीन पर खेती की जा रही थी। गोचर आगोर औरण की जमीन व मवेशियों के चारागाह की जमीन पर भू माफिया द्वारा नलकूप खोदकर लंबे समय से खेती की जा रही थी चारो तरफ तारबंदी होने के कारण आने जाने के रास्ते तक बंद हो गए थे। ग्रामदानी क्षेत्र की जमीन होने के कारण प्रशासन भी कार्रवाई करने में कन्नी काटते रहते जिससे भू माफियाओं के हौसले बुलंद हो चुके थे। भैरवा निवासी खेतसिंह ने बताया कि गोचर ओरण आगोर की जमीन अतिक्रमण की भेंट चढ़ने से तालाब, नाडी, चारागाह अपना अस्तित्व खो चुके है ओरण के वृक्ष गायब हो चुके है। दूसरे दिन रविवार को जैसलमेर तहसीलदार वीरेंद्रसिंह भाटी के नेतृत्व में गठित टीम में भू निरीक्षक महेंद्र खत्री, पटवारी राजेंद्र राठौड़, टीकूराम, पूनमसिंह, पुलिस थाना लाठी से खाखूराम, चांधन चौकी प्रभारी उम्मेदसिंह मय जाब्ता क्षेत्रीय अधिकारी मोहनलाल, ग्रामदानी झाबरा अध्यक्ष राणेखा सहित कई लोग उपस्थित रहे। टीम ने झाबरा गांव में छ सौ बीघा, भैरवा बेलदारो की ढाणी में सात सौ बीघा जमीन गोचर औरण की भूमि को भू माफियाओं के अतिक्रमण से मुक्त करवाया। पटवारी राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...