पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कार्पियों ने पहले कार फिर पिकअप को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

स्कार्पियों ने पहले कार फिर पिकअप को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। जिसमें सबसे दर्दनाक हादसा जोधपुर के भांडू गांव के पास हुआ। बाड़मेर निवासी पति-प|ी इलाज के लिए जोधपुर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में किसी वाहन से टकराने से हल्का सा स्क्रेच लग गया। इस दौरान पीछा किए जाने के डर से स्कार्पियों को 150 की रफ्तार से भगाया। जोधपुर शहर से पहले भांडू गांव के पास स्कार्पियों ने पहले कार को चपेट में लिया, इसके बाद अनियंत्रित होकर एक पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में स्कार्पियों में सवार पति-प|ी समेत तीनों वाहनों के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना में वाहन आपस में बुरी तरह से फंस गए। क्रेन की सहायता से वाहनों को अलग कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

बाड़मेर शहर के सरदारपुरा इलाके में स्थित वन विभाग ऑफिस के पास रहने वाले रामलाल जांगिड़ (50) पुत्र राणाराम अपनी प|ी पार्वती (45) के साथ बाड़मेर से जोधपुर के लिए रवाना हुए। वे बाड़मेर में हैंडीक्राफ्ट का व्यवसाय करते है। पुलिस के मुताबिक धवा के पास स्कार्पियों की चपेट में आने से दूसरा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद उन लोगों की ओर से पीछा करने के डर से स्कार्पियों को जांगिड़ ने तेज रफ्तार से भगाई। भांडू कलां गांव के बस स्टैंड के निकट तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो ने पहले तो सामने से आ रही एक कार को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर फिर पिकअप से जा टकराई। भीषण टक्कर के चलते स्कॉर्पियो के चालक रामलाल जांगिड़ (50) और उनकी प|ी पार्वती (45), पिकअप के चालक जैसलमेर के सांकड़ा के नरेली निवासी दौलतसिंह (35) पुत्र सहीदान और कार में सवार लूणी के बाणियावास निवासी सुरेश दास वैष्णव (28) पुत्र जगदीश दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पिकअप में सवार बाड़मेर के पचपदरा निवासी हेमाराम जाट (20) पुत्र पूसाराम, कार चालक लूणी के बाणियावास निवासी दिनेश वैष्णव (26) पुत्र लूणदास और उसके साथ बैठी अचकी देवी (40) प|ी केवलदास, भावेश (1) और ममता (27) प|ी सुरेश वैष्णव घायल हो गए। बोरानाडा पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किए।

भयावह: स्कार्पियों की रफ्तार इतनी तेज की कार के ऊपर से उछलकर पिकअप में घुस गई : हादसा इतना भीषण था कि 150 की स्पीड में आ रही स्कार्पियों ने पहले कार को टक्कर मारी, फिर कार के ऊपर से उछल कर पिकअप में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि उसमें सवार लोग दोनों वाहनों के बीच पिचक गए। क्रेन की सहायता से वाहनों को अलग करने के बाद फंसे हुए लोगों को काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया।

बाइक -बोलेरो की भिड़ंत में दो की मौत : कवास | नागाणा क्षेत्र के छीतर का पार- बाटाडू रोड पर बलदेव नगर बाड़मेर से बाइक पर सवार होकर अपने घर मोराला कोलू जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बोलेरो के ड्राइवर ने तेज व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों की मौके पर ही मौत हाे गई। दूदाराम पुत्र तुलसाराम जाट निवासी मोराला कोलू ने मामला दर्ज करवाया कि उसका चचेरा भाई ताराराम पुत्र वीरमाराम जाट (22) व सगा भाई शेराराम पुत्र तुलसाराम जाट (20) को बोलेरो चालक नरसिंगाराम उर्फ नरेश पुत्र तेजाराम जाट निवासी जोगासर छितर का पार ने तेज व लापरवाही से टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...