जैसलमेर | हमारे समाज में प्रतिभाएं बहुत है लेकिन जरूरतमंद प्रतिभावान विद्यार्थियों को संबल की आवश्यकता है जिसके लिए राजपूत शिक्षा कोष का गठन किया गया है। यह एक सामाजिक यज्ञ है जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आहुति देनी है। उक्त विचार राजपूत छात्र कोष के संस्थापक एवं पदमश्री नारायणसिंह माणकलाव ने राजपूत छात्रावास में आयोजित सभा में व्यक्त किए। सभा के आरंभ में मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगरा ने राजपूत कोष की विस्तार चर्चा की एवं स्व. चुतरसिंह प्रकरण को लेकर 25 जून को हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की बात कही। इसी प्रकार कोष के सचिव विशनसिंह सोढ़ा, कोषाध्यक्ष कर्नल मनोहरसिंह, माधुसिंह, चक्रवीरसिंह जोजावर, पन्नेसिंह देवड़ा ने अपने विचार प्रकट किए। पूर्व महाराज दुष्यंतसिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा के दौरान कोष को आर्थिक सहयोग के लिए एक स्थानीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें प्रेमसिंह परिहार, खेमेंद्रसिंह जाम, अनोपसिंह सोनू, जितेंद्रसिंह पूनमनगर, भीमसिंह चेलक, हाथीसिंह मूलाना, दिलीपसिंह राजावत, नरेंद्रसिंह बैरसियाला को शामिल किया गया। इसी प्रकार प्रतिभा खोज परीक्षा संयोजक विशनसिंह लोद्रवा, शैतानसिंह पूनमनगर, चंद्रवीरसिंह खुहड़ी व आयोजन कमेटी में दिलीपसिंह राजावत, उदयसिंह बडोड़ा गांव, हरिसिंह डांगरी को शामिल किया गया।