पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों को हर हालत में पानी उपलब्ध कराएं चाहें अतिरिक्त टैंकर ही लगाने पड़ें : मंत्री

लोगों को हर हालत में पानी उपलब्ध कराएं चाहें अतिरिक्त टैंकर ही लगाने पड़ें : मंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के प्रभारी मंत्री तथा राजस्व, उपनिवेशन, पुनर्वास एवं देवस्थान राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने जिले में संचालित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, महानरेगा, मुख्यमंत्री बजट घोषणा, प्रधानमंत्री आवास योजना, बीएडीपी, विधायक एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर पात्र लोगों को योजनाओं से लाभांवित करें। उन्होंने इस भीषण गर्मी में विशेष रूप से पेयजल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टीम भावना से कार्य कर लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता रहें उसी भावना से जलदाय विभाग के अधिकारी कार्य करें। उन्होंने पेयजल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पेयजल आपूर्ति मे किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते एवं मांग के अनुरूप टैंकरों से पेयजल परिवहन कर लोगों को इस गर्मी में पीने का पानी उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दें। जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। बैठक में जिले के प्रभारी सचिव एवं आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा के शासन सचिव हेमंत गेरा, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, नगरपरिषद सभापति कविता खत्री, कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, पंचायत समिति जैसलमेर प्रधान अमरदीन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव, एडीएम केएल स्वामी के साथ ही जिला अधिकारी उपस्थित थे। पोकरण विधायक राठौड़ ने प्रभारी मंत्री से कहा कि अभाव की स्थिति में प्रत्येक ग्राम पंचायत में असहाय पशुओं के संरक्षण के लिए पशु शिविर खोलने के लिए राज्य सरकार से स्वीकृति प्रदान कराएं। उन्होंने कहा कि एमजेएसए के तहत टांकों का कार्य पूरी गुणवत्ता से कराएं ताकि उनमें बरसाती जल अधिक से अधिक समय तक रहें एवं लोगों के पानी पीने के लिए काम आएं। उन्होंने जलदाय विभाग के नलकूपों पर 12 घंटे विद्युत आपूर्ति करानें, गर्मी में आंधियों में विद्युत विभाग के विद्युत पोल गिरने एवं विद्युत फाॅल्ट ज्यादा आने को ध्यान में रखते हुए अभी से ही पूरी कार्य योजना बनाने एवं नये नलकूपों को शीघ्र ही खोदकर उन्हें चालू कराने के निर्देश दिए। जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने विशेष रूप से गर्मी में समय पर पेयजल आपूर्ति कर लोगो को पीने का पानी उपलब्ध करानें। डबल क्राॅप क्षेत्र में विद्युत वोल्टेज में सुधार लाने, मांग के अनुरूप टैंकरों से पेयजल परिवहन कराने, स्वीकृत नलकूपों की पूरी सूची उपलब्ध करानें के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जलदाय को कहा कि वे जहां पर भी पानी की समस्या हो वहां पर टैंकरों से पेयजल परिवहन कर लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराएं।

जैसलमेर. जिला स्तरीय अधिकारियो की बैठक लेते प्रभारी मंत्री।

खबरें और भी हैं...