पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यटन विभाग ने कहा : सम व खुहडी में लगे टेंट, पर्यटन विभाग से नहीं है अनुबंधित

पर्यटन विभाग ने कहा : सम व खुहडी में लगे टेंट, पर्यटन विभाग से नहीं है अनुबंधित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | नागौर जिले के खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल द्वारा 14वीं विधानसभा के अष्टम सत्र में जैसलमेर जिले के सम व खुहडी सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए लगाए टेंट पर्यटन विभाग से अनुबंधित को लेकर प्रश्न पूछा गया। इस पर पर्यटन विभाग द्वारा विधायक को प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सम व खुहडी सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का अनुबंध नहीं किया गया है। खींवसर विधायक ने अपने मूल सवाल में राज्य सरकार से इन टेंट को लगाए जाने की पॉलिसी व पर्यटन विभाग से अनुबंध की जानकारी चाही थी जिस पर सरकार ने कहा कि पर्यटन विभाग के अनुबंध पर राज्य में एक भी टेंट नही लगा हुआ है साथ ही जवाब मे बताया की पर्यटन विभाग किसी भी निजी होटल, गेस्ट हाउस व रिसोर्ट को लाइसेंस जारी नही करता है। खींवसर विधायक के मूल सवाल के एक बिंदु में टेंट में अवैध रूप से शराब तथा अन्य मादक पदार्थों की बिक्री होने के संदर्भ पर राज्य सरकार ने कहा की इन टेंटों में अभी तक इस तरह का कोई गैर क़ानूनी कार्य होना नही पाया गया है एवं इसके लिए पुलिस की गश्त जारी रहती है।

खबरें और भी हैं...