पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुदान राशि का भुगतान कराने की मांग

अनुदान राशि का भुगतान कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | नहरी क्षेत्र किसान नेता मनोहरसिंह नरावत ने किसानों की विभिन्न मांगों के संबंध में प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में नरावत ने बताया कि 2016 में खरीफ नष्ट हो गई थी जिसकी सहायता के लिए आदान अनुदान की राशि की घोषणा सरकार द्वारा की गई थी। लेकिन नहरी क्षेत्र के किसानों की फसलें 30 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत के मध्य नष्ट हुई थी उन सभी किसानों की सूची उपनिवेशन विभाग द्वारा आपदा सहायता विभाग व संबंधित राजस्व तहसीलदार को भेजी जा चुकी है लेकिन सरकार द्वारा उक्त श्रेणी के किसानों को बजट उपलब्ध नहीं किए जाने के कारण आदान अनुदान की राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...