जैसलमेर | शिवदान पुरी महाराज की बरसी पर रविवार को जेठवाई रोड स्थित शिवदान पुरी महाराज के धुणे पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत सुबह 9 से 11 बजे तक वेदपाठी भाउसा श्रीमाली, पंडित नंदकिशोर श्रीमाली, रमेश श्रीमाली, नरेश जोशी, प्रेम श्रीमाली द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन करवाया गया। इसके पश्चात शाम 4 बजे से 7 बजे तक हवन का आयोजन किया गया। मगनपुरी महाराज के सानिध्य में हवन की पूर्णाहुति दी गई जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसादी वितरण के बाद धुणे में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया जिसमें सभी गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।