जलदाय मंत्री गोयल ने पीजी कॉलेज की स्मारिका का किया विमोचन
जैतारण. राजकीय महाविद्यालय की स्मारिका सृजन का विमोचन करते मंत्री गोयल।
भास्कर न्यूज | जैतारण
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जैतारण के वर्ष भर उल्लेखनीय कार्यों की स्मारिका सृजन का जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने अपने आवास पर विमोचन किया। प्राचार्य जेपी टेलर ने महाविद्यालय द्वारा साल भर में कराये गए विकास कार्यों से अवगत करवाया। इस मौके डॉ. एमआर सिंगारिया, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. नीलम जैन, डॉ. हरीश कुमार, गरनिया सरपंच गिरधारीलाल पन्नू, भंवरलाल प्रजापत, तेजाराम टॉक, महेन्द्र सिंगारिया आदि मौजूद रहे।