जैतारण में 15 दिन बाद फिर निकली हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा
जैतारण | कस्बे में रविवार को हनुमान जयंती की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकली। शोभायात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरुआत गीता भवन आश्रम के संत हरिरामदास महाराज व जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल के सान्निध्य में हुई। शोभायात्रा सरकारी अस्पताल, गोपालद्वारा रोड, बस स्टैंड, दरियावजी पाट, पुलिस थाना रोड, शिव चौकी, सदर बाजार, गोशाला होते हुए गीता भवन पहुंची। शोभायात्रा में शिवसेना कमांडो फोर्स, आर्यवीर दल, बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों के अखाड़ों ने करतब दिखाए। इस मौके पर महिलाएं भी मंगलगीत गाते हुए साथ में चल रही थी। शोभायात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के पश्चात संत रामा शंकरदास महाराज व हरिरामदास महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। -विस्तृत समाचार पेज 12 पर