जैतारण में कड़ी सुरक्षा में निकली हनुमान जयंती की शोभायात्रा
जैतारण | शोभायात्रा में संत हरिराम महाराज, जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल व अन्य।
शोभायात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया
भास्कर न्यूज | जैतारण
कस्बे में रविवार को हनुमान जयंती की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकली। शोभायात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरूआत गीता भवन आश्रम के संत हरिरामदास महाराज व जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल के सान्निध्य में हुई। शोभायात्रा सरकारी अस्पताल, गोपालद्वारा रोड, बस स्टैंड, दरियावजी पाट, पुलिस थाना रोड, शिव चौकी, सदर बाजार, गोशाला होते हुए गीता भवन पहुंची। शोभायात्रा में शिवसेना कमांडो फोर्स, आर्यवीर दल, बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों के अखाड़ों ने करतब दिखाए। इस मौके पर महिलाएं भी मंगलगीत गाते हुए साथ में चल रही थी। शोभायात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के पश्चात संत रामा शंकरदास महाराज व हरिरामदास महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। इस मौके पुष्पेंद्रसिंह कुड़की, भैणाराम गहलोत, एडवोकेट देवाराम कटारिया, सुनील प्रजापति, अविनाश गहलोत, प्रतिपक्ष नेता सुनील राठौड़, जवरीलाल भाटी, लूणकरण जैन, आेमप्रकाश तंवर आदि मौजूद थे।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, थाने में बैठ नजर रखे रहे एसपी
हनुमान जयंती पर निकले जुलूस के दौरान चप्पे चप्पे पर सुरक्षा को लेकर जवान मुस्तैद रहे। पुलिस के जवानों ने घरों के ऊपर खड़े रहकर निगरानी की। साथ ही जगह-जगह पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी की। एसपी दीपक भार्गव दिनभर जैतारण थाने में रहे, जो स्थिति पर निगरानी रख पल-पल का अपडेट लेते रहे। शहर में बीएसएफ के साथ एसटीएफ, आरएसी व पुलिस के करीब 1000 जवान तैनात रहे। इस दौरान एएसपी ज्योतिस्वरूप शर्मा, एसडीएम मोहनलाल खटनवालिया, सीओ जैतारण वीरेंद्रसिंह राठौड़, तहसीलदार नरेश सोनी, जैतारण एसएचओ भंवरलाल पटेल, रायपुर थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह चारण,रास एसएचओ राजेश मीणा, एसआई छगनलाल डांगी, कालू एसएचओ बाबूसिंह देवड़ा, बगड़ी एसएचओ जसवंतसिहं राजपुरोहित, सेंदड़ा एसएचओ विष्णुदत्त राजपुरोहित, खिंवाड़ा एसएचओ राजूराम सीरवी भी गश्त पर तैनात रहे।