रोडवेज परिचालक ने ईमानदारी का परिचय देकर 17 हजार व पर्स लौटाया
जैतारण | शहर के बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर में ब्यावर आगार बस में एक यात्री का पर्स खो गया। बस के परिचालक ने खोए हुए पर्स को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार ब्यावर आगार की बस में शंकरलाल नागौरा निवासी ब्यावर का जैतारण आते वक्त बस में पर्स गिर गया। घर पहुंचने पर पर्स के नीचे गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद जैतारण निवासी गजेंद्र पंवार द्वारा बस के परिचालक सुनील कुमार से फोन पर संपर्क कर बस में पर्स गिरने की सूचना दी, जिस पर बस में ढूंढ़ने पर पर्स मिल गया। पर्स के अंदर रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ 17 हजार नकद मिले। जो परिचालक सुनील कुमार विश्नोई द्वारा यात्री शंकरलाल नागौरा को पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया गया।