पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिराठियां खुर्द गांव में श्रीयादे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 23 अप्रैल से

बिराठियां खुर्द गांव में श्रीयादे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 23 अप्रैल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंदड़ा | श्री श्रीयादे माता मंदिर प्रजापति समाज बिराठियां खुर्द में नवनिर्मित श्री श्रीयादे माता,शिव परिवार एवं राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। प्रजापति समाज 52 खेड़ा के मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष लादूराम झूझणोदिया सेंदड़ा ने बताया कि प्रजापति समाज 52 खेड़ा बिराठियां खुर्द जैतारण पट्टी में श्री श्रीयादे माता के नवनिर्मित मंदिर पर 21 अप्रैल को गणेश पूजा एवं प्रायश्चित यज्ञ,22 अप्रैल को कलशयात्रा,पंचकुंडीय हवन,भजन संध्या व 23 अप्रैल को श्री श्रीयादे माता,शिव परिवार व राम दरबार मूर्तियों की स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा 23 अप्रैल को विधिविधान पूर्वक होगी। वहीं 24 अप्रैल को रावजी की पोथी खुलवाना,मान-सम्मान व समापन समारोह होगा।



प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।

खबरें और भी हैं...