कलाली व रोहट को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार
रोहट| पंचायत समिति की कलाली ग्राम पंचायत ने जिले में प्रथम व रोहट ग्राम पंचायत का द्वितीय स्थान पर राज्य स्तरीय पंचायत अवार्ड के लिए चयन हुआ है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसरण में वर्ष 2016-17 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायती राज संस्थाओं को ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग द्वारा राज्य स्तरीय अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। बीडीओ भुवनेश्वरसिंह चौहान ने यह जानकारी दी। कलाली ग्राम पंचायत को प्रथम स्थान पर होने से तीन लाख की राशि, रोहट ग्राम पंचायत के द्वितीय स्थान पर होने से दो लाख की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। तीसरे स्थान पर रही ग्राम पंचायत को एक लाख की राशि मिलेगी।