शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बैठक आयोजित
पंचायत समिति परिसर में वाल्मीकि सभागार मे उपखंड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में ब्लॉक अधीनस्थ पीईईआे, संस्था प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन सहित शिक्षा में गुणवत्ता पर चर्चा की गई। वहीं आगामी शिक्षा सत्र में नामांकन, मिड-डे-मिल सहित अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस मौके बीईईआे सत्यनारायण शर्मा, प्रधानाचार्य शिवगोपालसिंह राजपुरोहित, हरिसिंह जनासनी, टमिया पालरिया, उषा पालिया, नारायणसिंह, रामरतन चौधरी, राजेंद्र कुमार परिहार आदि मौजूद रहे।