पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम खटनवालिया ने केजीबी व शारदा छात्रावास की 100 बच्चियों को लिया गोद

एसडीएम खटनवालिया ने केजीबी व शारदा छात्रावास की 100 बच्चियों को लिया गोद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाहों को प्रेरित कर करवाएंगे 11 - 11 हजार रुपये की करवाएंगे एफडी

भास्कर न्यूज | जैतारण

मुख्यालय पर संचालित कस्तूरबा आवासीय बालिका छात्रावास व इस सत्र शुरू होने वाले शारदा छात्रावास में अध्ययन करने वाली 100 छात्राओं को उपखंड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया ने गोद लिया है। वे भामाशाहों को प्रेरित कर इन बच्चियों के नाम से 11 - 11 हजार रुपए की फिक्स डिपोजिट करवाएंगे। उपखंड अधिकारी खटनवालिया द्वारा इन दोनों छात्रावासों में अध्ययनरत अनाथ, एकल अभिभावक के साथ गरीब परिवार की बच्चियों का चयन कर उन्हें उच्च शिक्षा में सहयोग को लेकर भामाशाहों को सहयोग के लिए प्रेरित करेंगे।

पूर्व मे एसडीएम बैरवा ने 21 बच्चियों को लिया गोद

कस्तूरबा आवासीय बालिका छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं में से 21 बालिकाओं को पूर्व उपखंड अधिकारी जेपी बैरवा द्वारा गोद लेकर भामाशाहों के सहयोग से 21-21 हजार रुपए की एफडी करवाई गई थी।

खबरें और भी हैं...