परशुराम जयंती पर विप्र समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
परशुराम जयंती पर विप्र समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
जैतारण | स्थानीय ब्राह्मण महासभा द्वारा बुधवार सुबह 11 बजे भगवान परशुराम जयंती महोत्सव गौतम आश्रम में मनाया जाएगा। अध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विप्र समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सामाजिक समरसता कायम रखते हुए ब्राह्मण समाज केे हित पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रहलाद गौड़, अश्विनी दाधिच, कमल व्यास, सुखदेव तिवारी, प्रशांत व्यास, राकेश आदि कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।