जैतारण | जैतारण थाना क्षेत्र के गरनिया ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र से गुरुवार रात्रि को चोरों ने ताला तोड़ उसमें रखी सौर ऊर्जा की आठ बैटरियां चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने अटल सेवा केंद्र में चोरी होने की सूचना जैतारण थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया। ग्राम विकास अधिकारी हाकमसिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में सौर ऊर्जा के लिए लगी बैटरियों को गुरुवार रात्रि में चोरों ने कमरे के ताले तोड़ कर चुराकर फरार हो गए। सुबह ड्यूटी पर पहुंचने पर ताले टूटे मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
बैटरियां चोरी करने के इरादे से घुसे चोर
गरनिया गांव के अटल सेवा केंद्र पर लगी सौर ऊर्जा की बैटरियां चोरी करने के इरादे से ही चोरों ने चोरी की। जिस कमरे में सौर ऊर्जा की बैटरियां लगी थी। उस कमरे में कम्प्यूटर सेट सहित अन्य सामान पड़ा था, लेकिन चोरों ने सिर्फ सौर ऊर्जा की पड़ी आठ बैटरियों को चुराकर कर ले गए।
ठाकरवास गांव से ट्रांसफार्मर चोरी
बिरोल ग्राम पंचायत के ठाकरवास गांव सरहद में पाइप फैक्ट्री के पास में डिस्कॉम विभाग का लगा ट्रांसफार्मर 13 मई की रात्रि में चोरी हो गया। ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने को लेकर भी कनिष्ठ अभियंता रवि टांक द्वारा रिपोर्ट दी गई, लेकिन उसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।