राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बर में हुआ स्वागत
राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बर में हुआ स्वागत
रायपुर मारवाड़ | निकटवर्ती बर ग्राम स्थित कालूराम महाराज की धूणी पर राजपूत समाज के लोगों ने शुक्रवार को राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराणा का स्वागत किया। मकराणा के साथ प्रदेश अध्यक्ष करण प्रतापसिंह सिसोदिया और शक्तिसिंह बांदीकुई का भी माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मकराणा ने मौके पर उपस्थित युवाओं व राजपूत समाज के लोगों से समाज के देश व समाज के उत्थान प्रति समर्पित होकर सेवा करने की अपील की। कार्यक्रम में रायपुर जैतारण व बर ब्लॉक के करणी सेना अध्यक्ष दीवान सिंह रायपुर, मनजीत सिंह बर, दिलीप सिंह भाटी और देवराज सिंह सहित कई युवा मौजूद रहे।