पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैतारण के एसडीएम ने केजीबी और शारदा छात्रावास की 100 छात्राओं को लिया गोद

जैतारण के एसडीएम ने केजीबी और शारदा छात्रावास की 100 छात्राओं को लिया गोद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाहों को प्रेरित कर करवाएंगे 11 - 11 हजार रुपये की करवाएंगे एफडी

भास्कर संवाददाता | पाली

जैतारण मुख्यालय पर संचालित कस्तूरबा आवासीय बालिका छात्रावास व इस सत्र शुरू होने वाले शारदा छात्रावास में अध्ययन करने वाली 100 छात्राओं को उपखंड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया ने गोद लिया है। वे भामाशाहों को प्रेरित कर इन बच्चियों के नाम से 11 - 11 हजार रुपए की फिक्स डिपोजिट करवाएंगे। उपखंड अधिकारी खटनवालिया द्वारा इन दोनों छात्रावासों में अध्ययनरत अनाथ, एकल अभिभावक के साथ गरीब परिवार की बच्चियों का चयन कर उन्हें उच्च शिक्षा में सहयोग को लेकर भामाशाहों को सहयोग के लिए प्रेरित करेंगे।

एसडीएम जेपी बैरवा ने भी 21 छात्राओं को लिया था गोद

कस्तूरबा आवासीय बालिका छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं में से 21 बालिकाओं को पूर्व उपखंड अधिकारी जेपी बैरवा द्वारा गोद लेकर भामाशाहों के सहयोग से 21-21 हजार रुपए की एफडी करवाई गई थी।

खबरें और भी हैं...