पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैतारण में एईएन आवास क्षतिग्रस्त

जैतारण में एईएन आवास क्षतिग्रस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतारण में एईएन आवास क्षतिग्रस्त

जैतारण | उपखंड मुख्यालय पर बने जलदाय विभाग में एईएन आवास बिना रखरखाव के जर्जर हालात में हो गया। आवास में दो साल पहले पानी टेस्टिंग लैब संचालित हो रही थी। दो साल पहले लैब बंद होने के बाद से भवन की सुध नहीं लेने से भवन की दीवारें, खिड़कियां व दरवाजे टूटने लग गए। लंबे समय से भवन की देखरेख नहीं होने से भवन जर्जर हालत में हो गया। मुख्यालय में जलदाय विभाग के अधिकारियों को जानकारी में होने के बाद भी भवन की सुध नहीं लेने से धीरे-धीरे जर्जर हो रहा है।

रखरखाव के अभाव में जर्जर हुआ भवन

जोधपुर रोड डाक बंगले के पास स्थित सहायक अभियंता आवास में लैब संचालित होने के बाद ही उसकी सुध लेना बंद हो गया। लगातार दो साल से भवन की सुध नहीं लेने से भवन जर्जर हालत में हो गया। भवन में लगे दरवाजे व खिड़कियों को भी दीमक खा जाने से टूट चुके हैं।





जल्द करवाया जाएगा जीर्णोद्धार

एईएन आवास जर्जर हालात में है,जिसको लेकर हाल ही में रिपेयर करने का बजट मिला। भवन को जल्द रिपेयर करवा दिया जाएगा। -नमन कुमार वत्स, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग जैतारण।

खबरें और भी हैं...