पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाकरवास में एनएच 112 को तोड़ भूले अधिकारी, वाहनचालक परेशान

भाकरवास में एनएच 112 को तोड़ भूले अधिकारी, वाहनचालक परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकरवास में एनएच 112 को तोड़ भूले अधिकारी, वाहनचालक परेशान

जैतारण | क्षेत्र के भाकरवास गांव से गुजर रही एनएच 112 सड़क के बीच खाई खोदने के बाद उसे ठीक नहीं करने से हर रोज गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार भाकरवास गांव के इंदिरा कॉॅलोनी में लंबे समय से पानी की टंकी में पाइप लाइन नहीं जुड़ी हुई थी, जिससे हाईवे पर एलएंडटी द्वारा लाइन शिफ्टिंग का कार्य करती हैं। भाकरवास गांव से गुजर रही नेशनल हाईवे को करीब चार पहले तोड़ कर जलदाय विभाग की पाइप लाइन को निकाला गया था। कंपनी द्वारा सड़क के बीच में से चार दिन पहले लाइन निकाल अधिकारी भूल गए। वहीं बीचोंबीच सड़क पर खाई बन जाने से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रात्रि में हादसे की आशंका : नेशनल हाईवे 112 को बीच में से तोड़ कर उसे ठीक नहीं करने से गहरी खाई बन गई, जिससे रात के अंधेरे में गुजरने वाले वाहन चालकों को खाई का ध्यान नहीं होने से हर समय हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। बीच सड़क पर खाई होने की अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी उसकी सुध नहीं लेने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भाकरवास गांव की इंदिरा कॉलोनी में लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर एलएंडटी कंपनी द्वारा लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया गया है। -नमन कुमार वत्स, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, जैतारण

भाकरवास में पेयजल लाइन शिफ्टिंग को लेकर सड़क को तोड़ कर पेयजल लाइन को निकाली गई थी। टूटी सड़क को कंपनी द्वारा जल्द ठीक करवाया जाएगा। -अरविंद सेठी, पेयजल लाइन शिफ्टिंग इंचार्ज, एलएंडटी

खबरें और भी हैं...