- Hindi News
- National
- मनरेगा संविदा कर्मचारी 17वें दिन भी रहे अवकाश पर, सरपंच संघ ने दिया समर्थन
मनरेगा संविदा कर्मचारी 17वें दिन भी रहे अवकाश पर, सरपंच संघ ने दिया समर्थन
पंचायत समिति परिसर में मनरेगा संविदा कार्मिक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर 17वें दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहकर कार्य का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। धरनाकर्मियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से एलडीसी व एसएसआर भर्ती-2013 को शीघ्र पूर्ण नहीं करने व उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज करने से नाराज कर्मियों ने मनरेगा कार्य का बहिष्कार कर सामूहिक अवकाश लेकर अपना विरोध जता रहे। इस मौके माणकराम, दीपिन कन्नौजिया, महेश सोलंकी, ऋषिराज छंगाणी, नाथूराम बालोटिया, मुकनाराम, अणदाराम, हनुमानलाल आदि मौजूद रहे।
संविदाकर्मियों के समर्थन में सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन : पंचायत समिति परिसर में मनरेगा संविदा कार्मिकों के लगातार सामूहिक अवकाश को लेकर सरपंच संघ जैतारण ने अपना समर्थन सौंपा। सरपंच संघ के अध्यक्ष मदनसिंह उदावत ने बताया कि संविदाकर्मियों के सामूहिक अवकाश से पंचायत समिति क्षेत्र में संचालित मनरेगा योजना के तहत कोई कार्य नहीं होने से ग्रामीणों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया। उन्होंने बताया मनरेगा योजना से गांवों में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो रहा था, लेकिन संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कार्य ठप हो जाने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की परेशानी को लेकर सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज जल्द निस्तारण करवाने की मांग की।