पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीठे पानी की सप्लाई शुरू, गर्मी में ग्रामीणों को मिलेगी राहत

मीठे पानी की सप्लाई शुरू, गर्मी में ग्रामीणों को मिलेगी राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के निंबोल व लोटोती गांव मे जवाई जल परियोजना के तहत मीठे पानी की सप्लाई शुरू करने से गर्मी के मौसम मे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इन गांवों मे लम्बे समय से खारा व फ्लोराइडयुक्त पानी से हो रही परेशानी व समय पर पानी नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन जवाई जल परियोजना प्रोजेक्ट के अधिकारी व जलदाय विभाग के लगातार कार्य योजना को लेकर इन गांवों मे मीठे पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई जिससे ग्रामीणों को गर्मी के समय पानी की समस्या से राहत मिलेगी।

मीठे पानी की सप्लाई शुरू करने से गर्मी के मौसम मे ग्रामीणों को राहत मिलेगी

निंबोल कस्बे में जवाई जल परियोजना के तहत निर्मित टंकी।

खारा व फ्लोराइडयुक्त पानी से होती परेशानी

क्षेत्र मे कई वर्षों से खारा व फ्लोराइडयुक्त पानी से ग्रामीणों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तीन दिन पूर्व गांव मे जवाई जल परियोजना के तहत मीठा पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों का खारा पानी पीने से निजात मिली। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मीठा पानी की सप्लाई फिलहाल निंबोल, लोटोती, गरनिया, हुनावास कलां मे शुरू कर दी गई वही हुनावास खुर्द, बेड़कला, किशननगर मे भी जल्द सप्लाई शुरू की जायेगी।

निंबोल व लोटोती गांव को जवाई जल परियोजना के तहत पेयजल सप्लाई शुरू कर दी गई मीठे पानी की सप्लाई शुरू होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। - नीरज माथुर, अधीक्षण अभियन्ता, जलदाय विभाग पाली।

खबरें और भी हैं...