प्रतापगढ़ ने पाबूजी क्लब को हराया
जैतारण/बांझाकुडी | क्षेत्र के बलूंदा गांव में संत सेवानाथ महाराज व देवासी समाज के तत्वावधान में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही है। प्रतियोगिता का पहला मैच पाबूजी क्लब फूलमाल व प्रतापगढ़ के बीच खेला गया गया। जिसमें प्रतापगढ़ क्लब ने 20 रन से विजय प्राप्त की। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, पूर्व पशुपालन बोर्ड उपाध्यक्ष पोकरराम देवासी, संत गोरधननाथ लाम्बिया, सरपंच दिलीपसिंह पूनिया, छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश सीरवी, उपसरपंच न्याज मोहम्मद, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष किशोर चौधरी, बक्साराम जाट, मीठालाल भाटी आदि मौजूद रहे।