जैतारण | बेड़ कलां में गुरुवार को महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पहला मैच बालाजी क्लब बिलाड़ा व आईजी क्लब बिलाड़ा के बीच खेला गया। जिसमें आईजी क्लब बिलाड़ा विजयी रहा। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी,सरपंच तुलसाराम सीरवी, कृष्णसिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच धर्माराम खोजा, रतनलाल चौधरी, रामनिवास, अमित गौड़, किशोर वैष्णव आदि मौजूद रहे।