पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलाड़ा में 10 दिनों से जलापूर्ति नहीं, आंदोलन की चेतावनी

बलाड़ा में 10 दिनों से जलापूर्ति नहीं, आंदोलन की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के बलाड़ा कस्बे में दस दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में जलदाय विभाग की लापरवाही से दस दिनों से समय पर जलापूर्ति नहीं होने से पेयजल संकट गहरा गया। ग्रामीणों ने समय पर जलापूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

हैंडपंप व कुआें से पानी लाने को मजबूर : कस्बे में जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से दस दिनों से कस्बे में जलापूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्यूबवैल में पर्याप्त होने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा पेयजल सप्लाई नहीं करने से मजबूरन ग्रामीणों को हैंडपंप व कुआें से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी : बलाड़ा कस्बे के ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में जलदाय विभाग के कर्मचारियों की हठधर्मिता व समय पर पानी की सप्लाई नहीं करने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। पेयजल समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

अनदेखी

जलदाय विभाग की लापरवाही से समय पर जलापूर्ति नहीं होने से पेयजल संकट गहराया

जैतारण. बलाड़ा में पेयजल किल्लत के चलते कुएं से पानी भरती महिलाएं।

अधिकारियों को अवगत कराया, नहीं हुई कार्रवाई

कस्बे में पेयजल सप्लाई करीब दस दिनों से नही की जा रही है। गर्मी में पानी की सप्लाई नहीं करने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। -पूजा मेघवाल, सरपंच ग्राम पंचायत, बलाड़ा

खबरें और भी हैं...